त्रिशूली में गिरी गाडी सहित पूर्वगृहमन्त्री घिमिरे की अवस्था अभी तक अज्ञात
काठमांडू, आश्विन १० ।
पूर्व गृहमन्त्री माधव घिमिरे सवार त्रिशूली नदी में गिरी गाडी सहित तीन लोगों की अवस्था अभी भी अज्ञात है । सशस्त्र पुलिस के एसपी गणेश थापा ने मिडिया को बाताया त्रिशूली नदी में पानी का बहाव अति तीब्र होने की वजह से अभी तक कुछ भी पता नहीं लगाया जा सका है ।
उनके मुताविक नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस तथा नेपाल प्रहरी के संयुक्त टोली द्वारा खोजी कार्य जारी है बताया ।
इतबार को दोपहर साढे ४ बजे पूर्वगृहमन्त्री घिमिरे अपने परिवार सहित मुक्तिनाथ दर्शन कर वापस आते वक्त गाडी दूर्घटना हों नदी में गिर गई थीं । ७ लोग सवार बा ९ च १५३१ नम्बर की स्कोरपियो गाडी सहित तीन लोगों की अवस्था अभी तक पता नही लगाया जा सका है । पुलिस ने बताया गाडी सहित पूर्वमन्त्री घिमिरे सहित उनके दो भाइ प्रकाश घिमिरे और मोहन घिमिरे भी बेपत्ता हैं ।
दुर्घटना में घिमिरे की माँ चैतन्यकुमारी, रिश्तेदार नारायण काफ्ले तथा अंगरक्षक सशस्त्र पुलिस सई रामचन्द्र कार्की का मृत्यु होगया था । वहीं चालक विष्णु राई घायल हैं । उनका इलाज कलेज अफ मेडिकल साइन्स चितवन में उपचार जारी है ।

