Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फौजदारी अपराध संहिता तथा देवानी संहिता विषय पर सुझाव संकलन

 
काठमान्डौ, २९ सितम्बर
प्रस्तावित फौजदारी अपराध संहिता तथा देवानी संहिता के विषय पर मानव अधिकार के दृष्टिकोण से सुझाव संकलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
20160929_094236
विधायिनी समिति की सदस्य गंगा चौधरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कानून व्यवसाय से सम्बन्धित व्यक्तियों के अलावा हर क्षेत्र से सम्बन्धित लोगों की उपस्थिति थी । उद्घाटन सत्र में दीवानी और फौजदारी से सम्बन्धित दो कार्यपत्र प्रस्तुत किए गए जिसमें उक्त विधेयक सम्बन्धी बातों की जानकारी सम्प्रेषित की गई ।
20160929_133621
तत्पश्चात सात समूह बनाकर सुझाव संकलन की प्रक्रिया पूरी की गई । महिला समूह, लैंगिक समूह, मधेश समूह, धार्मिक समूह, दलित समूह आदि के द्वारा सुझाव लिए गए । मुख्य रुप से शादी व्यवस्था, अंश व्यवस्था, सम्बन्ध विच्छेद के बाद की कानूनी प्रक्यिा, सेरोगेसी, लिविंग फार ट”गेदर, धर्म स्वतंत्रता आदि मसलों पर विज्ञों ने अपनी अपनी राय दी । एक सार्थक बहस के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com