Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बागेश्वरी शक्तिपीठ में सुबह से ही पूजाअर्चना और बली देने वालों की भीड

 

नेपालगन्ज,(बाके), पवन जायसवाल, २०७३ असोज २३ गते ।
बडा दशैं का आज आठवाँ दिन है । इस लिये देशभर माता दुर्गा भवानी की पूजा आराधना करके महाअष्टमी पर्व मनाया जा रहा है ।
आज के दिन दशैंघर और कोत लगायत देश की विभिन्न शक्तिपीठों में बली सहित पूजाअर्चना तथा दुर्गा सप्तसती पाठ करने की परम्परा है ।

1
इसी तरह बाके की बागेश्वरी शक्तिपीठ में भी आज सुबह से ही पूजाअर्चना करना और बली देने वाले भक्तजनों की भीडभाड लगी है । मन्दिर की भीड को व्यवस्थापन करने के लिये बागेश्वरी मन्दिर परिसर में सुबह से ही प्रहरी परिचालन किया गया है । भीड भाड में कोई भी अपराधिक क्रियाकलप घट्ना न होने देने के लिये सुबह ४ बजे से ही प्रहरी टोली खटाया गया है, बाके जिला प्रहरी कार्यालय के प्रमुख प्रहरी उपरीक्षक टेक प्रसाद राइ ने बताया ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

2
आज दशैंघर तथा जमरा कोठा में दुर्गा भवानी, महाकाली, महासरस्वती और महालक्ष्मी की प्रतीक के रूप में चामल, द्रव्य, जनेउ, सुपारी, फलफूल और नैवेद्य सहित नौ जगह पर रखकर दुर्गापूजा करते है इस के साथ साथ लोहा (फलाम) से बनाया गया हाथहतियार और सवारी साधन को सफा सुग्घर करके बलीसहित पूजा करते है ।

????????????????????????????????????

????????????????????????????????????

????????????????????????????????????

????????????????????????????????????
पूजापश्चात् बोका, मुर्गा, बत, भैंसा आदि की बली देते है कुछ लोग अपनी–अपनी कुलदेवी, देवता और स्थानीय देवीदेवता की पूजा करके बली देते है । सात्विकों ने नरिवल, खबहा (कुभिण्डो), केला, घिरौँला, आदि की फल अर्पण करते है । महाअष्टमी और महानवमी बीच की रात को कालरात्री मानकर रात में कालरात्री की भी पूजा करने की प्रचलन है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed