Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश में भी रोजगाार विभाग का कार्यालय खोलने का निर्णय

 
roj
काठमान्डौ कार्तिक २७ गते
वैदेशिक रोजगाार में जानेवालों की समस्या को देखते हुए सरकार ने मधेश में भी रोजगाार विभाग का कार्यालय खोलने का निर्णय किया है । सरकार अपने सौ दिन के काम की जानकारी देने के लिए शुक्रवार सिंहदरबार में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में प्रधानमंत्री प्रचण्ड ने कहा कि जनकपुर में वैदिशक रोजगाार कार्यालय खोला जाएगाा । ४५ दिनों के भीतर यह काम सम्पन्न हो जाएगा । उन्होंने कहा कि मधेश से जाने वालों की सहजता को ध्यान में रखकर यह निर्णय किया गया है । सिर्फ काठमान्डौ में यह कार्यालय होने से मधेश के लोगों को काफी दिक्कत होती है । उन्होंने यह भी कहा कि वैदेशिक रोजगार के क्रम में मृत्यु होने वालों के परिवार को ७ लाख रुपया क्षतिपुर्ति देने की नियमावली संशोधन प्रक्रिया आगे बढी है यह सिर्फ घोषणा मात्र नहीं है । ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *