प्रचण्ड और ओली के बीच वाक्युद्ध
प्रचण्ड और ओली के बीच वाक्युद्ध
काठमान्डौ
संविधान संशोधन की तयारी के विषय को लेकर प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल और प्रमुख प्रतिपक्ष एमाले के अध्यक्ष केपी ओली क बीच बिहिबार साँझ तानातानी हुई है ।यह खबर आज के कान्तिपुर में प्रकाशित हुई है ।
प्रधानमन्त्री निवास वालुवाटार में ओली सहित एमाले नेता के साथ मुलाकात में प्रधानमंत्री दहाल ने प्रदेश नम्बर ५ से तराई और पहाड अलग करने और मधेसी मोर्चा के माग को सम्बोधन करने की बात के साथ अनुरोध किया कि ज्यादा विरोध ना करें ।
जवाब में ओली ने कहा कि सीमांकन हेरफेर का अधिकार संविधान के धारा २४४ के अनुसार अब बनने वाले प्रदेश बनाने का अधिकार सभा को है यह संवैधानिक अधिकार संसद का नहीं है । इसे अगर छेडा गया तो ओली ने अदालत में जाने की धमकी दी है ।

