Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू में हस्तकला मेला में दर्शकों का मजमा

 

handicraft-mela
विनोदकुमार विश्वकर्मा“विमल” काठमाण्डू, अगहन १६ । काठमाण्डू के भृकुटीमंडप में आयोजित १४ वीं हस्तकला व्यापार–मेला एवं १२ वीं हस्तकला प्रतियोगिता के आज अन्तिम दिन १ लाख ५० हजार से ज्यादा दर्शकों ने मेला का अवलोकन किया है ।
आयोजन समिति के अनुसार पूर्व मत्री बुद्धिरत्न बज्राचार्य, भारतीय राजदूत रंजित राय, संस्कृति एवं पर्यटन सचिव शंकर प्रसाद अधिकारी, द्वारिका होटल की अध्यक्ष अम्बिका श्रेष्ठ लगायत अन्य विशिष्ट व्यक्तियों ने रुचि के साथ मेला का अवलोकन किया ।
चार दिवसीय मेला में ७ पेभिलियन सहित कुल १७८ स्टाल हैं । बंगलादेश, पाकिस्तान, तीब्बत एवं भूटान के व्यवसायियों द्वारा स्टाल लगाया गया है । नेपाल हस्तकला महासंघ के अनुसार मेले में चीन, ईरान, यूएई आदि देशों के साथ–साथ नेपाल के ४० जिलों के व्यवसायी प्रत्यक्ष÷अप्रत्यक्ष रुप से संलग्न हैं ।
मेला में नेपाली काष्ठ–कला, धातु–कला, सोना–चाँदी, ऊन, पश्मिना, कागज एवं छाला से निर्मित सामानें, जड़ीबूटी आदि प्रर्दशन एवं बिक्री हेतु हैं । मिली जानकारी के अनुसार महोत्सव में १४ करोड़ से ज्यादा कारोवार होने की अपेक्षा की गयी है । हस्तकला मेला मंगलवार सम्पन्न हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com