सोना का भाव ५४ हजार पर गिरा
काठमांडू, अगहन १६ ।
आज सोना का मूल्य तोला में ६ सौ रुपया घटा है । आज सोना तोला का ५४ हजार रुपया में कायम है ।
सुनचाँदी व्यवसायी महासंघ ने बताया कि एक ही दिन में ५ सौ रुपया मूल्य घटने से सोना का भाव ५४ हजार पर गिरा है ।
बुधबार सोने का भाव तोला में ५४ हजार ६ सौ रुपया में कारोबार हुआ था । महासंघ ने बताया डलर का मूल्य मजबुत बनता जा रहा है इसी लिए सोना के भाव में गिरावट आने का क्रम जारी है ।

