Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमर्यादित होते हुए आन्दोलनकारी

 

non-madhesi_1480713079

 

बुटवल में बंदी के तीसरे दिन आन्दोलनकारी उग्र हो गए। बुटवल में जुलूस निकालकर जाम लगाया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल प्रचंड का पुतला फूंका और भारत विरोधी नारे भी लगाए। बड़ी संख्या में जुटे गैर मधेशियों ने भारतीय झंडे को जलाने का प्रयास किया, लेकिन नेपाल पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें रोका और झंडे को अपने कब्जे में ले लिया।

शुक्रवार को तीसरे दिन अनिश्चित काल के लिए बंद की घोषणा की। एमाले सहित कुछ दल के कार्यकर्ता और जनता ने संविधान में हो रहे सीमा संशोधन को वापस लेने के लिए चक्का जाम और प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल प्रचंड  का पुतला जलाया और भारत विरोधी नारे भी लगाए गए।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन पहुँच रहे हैं काठमांडू

आंदोलनकारियों की ओर से भारतीय झंडे को जलाने की कोशिश की जाने लगी। तभी मौके पर मौजूद पुलिस ने सख्ती दिखाई और झंडे को ले लिया। यातायात ठप रहने से लोग परेशान हुए। भैरहवा में भी बंदी रही। यातायात पूरी तरह ठप रहा। वाहन नहीं चले। काठमांडू से माल खाली कर वापस आ रहे एक भारतीय वाहन को प्रदर्शनकारियों ने बुटवल में रोककर उसमें तोड़फोड़ की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com