नेपाल की शान्ति विश्व में ही मौलीकःराजदूत रिन्चे रिटिगं
काठमांडू, ६ दिसम्बर ।
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ने नेपाल की शान्ति प्रक्रिया की सफलता में युरोपेली संघ द्वारा निभाए गएं भूमिका के लिए संघ को धन्यवाद दिया है ।
नेपाल स्थित संघ के राजदूत रिन्चे रिटिगं के साथ प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में हुई भेंटवार्ता के क्रम में उन्होंने भूकम्प के बाद का पुर्ननिर्माण एवम् विकास क्षेत्र में किए गए सहयोग का भी प्रशंसा किया ।
भेंट के क्रम में राजदूत रिटिगं ने कहा कि नेपाल की शान्ति प्रक्रिया विश्व में ही मौलिक है तथा इस से विश्व समुदाय साकारात्मक शिक्षा ले सकती है । उन्होंने नेपाल की संविधान कार्यान्वयन सफलतापूर्वक आगे बढने में संघ विश्वस्त है बताया ।


