Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बहू ऐश्वर्या के सुसाइड के सवाल पर जानिए कैसा था अमिताभ का पर्तिक्रिया

 
aishwarya-rai__1481021498बीते दिनों अमिताभ बच्चन की बहू एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के सुसाइड अटेम्प्ट की खबर सोशल मीडिया और WhatsApp पर वायरल हुई थी। जब बिग बी से इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कोई भी कमेंट करने से इनकार कर दिया। दरअसल, वे हिमेश रेशमिया और सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के म्यूजिक एल्बम ‘ये है मौसिकी’ के लॉन्च के मौके पर की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। तब ऐश्वर्या के सुसाइड अटेम्प्ट की अफवाह पर उनका रिएक्शन मांगा गया। ऐसा था बिग बी का रिएक्शन…
सवाल सुनने के बाद बिग बी सिम्पल तरीके से देखते रहे और मुस्कुराते हुए कोई भी कमेंट करने से मना कर दिया।
इवेंट के दौरान की हिमेश रेशमिया की तारीफ
हिमेश और यूलिया के इस लॉन्चिंग इवेंट के दौरान अमिताभ ने हिमेश की जमकर की तारीफ़ की। उन्होंने कहा, “वे बहुत टैलेंटेड हैं। वे गाते हैं और म्यूजिक कम्पोज करते हैं, जो कि बहुत मुश्किल काम है। मैं उनके जितना टैलेंटेड नहीं हूं। मैं नहीं जानता कि उन्होंने मुझे एल्बम को लॉन्च करने के लिए इनवाइट क्यों किया।” बता दें कि अमिताभ के अलावा इवेंट में पूजा बनर्जी और अलंकृता सहाय भी मौजूद रहीं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed