Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जयललिता के निधन पर सदमे से 77 लोगो की मौत: AIADMK

 

jai-06dec1481034543last-amma_l

*चेन्नई.मधुरेश* -8 दिसिम्बर । तमिलनाडु के सत्तारूढ़ दल अन्नाद्रमुक ने कहा है कि सीएम जयललिता की बीमारी और उनके निधन के दुख और सदमे से अभी तक 77 लोगों की जान गयी है। पार्टी ने प्रत्येक पीड़ित परिवार को तीन-तीन लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा बुधवार को की।

जयललिता की पांच दिसंबर को मृत्यु के बाद कथित रूप से आत्मदाह का प्रयास करने वाले पार्टी पदाधिकारी तथा अपनी अंगुलियां काट लेने वाले व्यक्ति को भी पार्टी ने 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। अन्नाद्रमुक की ओर से बुधवार रात जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अम्मा की बीमारी और मृत्यु के बारे में जानने के बाद दुख और सदमे से 77 लोगों की मृत्यु हुई है। इस बीच, केन्द्रीय खुफिया एजेंसी ने अभी तक 30 लोगों के मरने और चार लोगों द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने की बात कही है। पार्टी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में मरे 77 लोगों की सूची भी जारी की है। जयललिता के निधन के बाद तमिलनाडु में सदमे में हो रही लोगों की मौत इस बात को प्रमाणित करता है कि अम्मा देश के पैमाने पर सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *