मेट्रो कोच के अंदर लगी आग, पूरी ट्रेन में भरा धुआं, ब्लू लाइन पर रुकी सर्विस

*नई दिल्ली.मधुरेश* 8 दिसिम्बर । राजधानी नई दिल्ली स्थित मेट्रो ब्लू लाइन पर पटेल नगर स्टेशन पर एक मेट्रो ट्रेन के कोच में आग लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि आग ट्रेक के ऊपर में लगे तारों में लगी और उसकी चपेट में मेट्रो कोच आ गया। फिलहाल मेट्रो का परिचालन रोक दिया गया है। आग मेट्रो के कोच में लगी है।
सूत्रों का कहना है कि मेट्रो ट्रेक के ऊपर सप्लाई लाइन के तार काफी पुराने हो चुके हैं और इनकी शिकायत भी जा चुकी है जिसमें इन्हें बदलने की बात कही गई थी। लेकिन इस शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मेट्रो की सवारी कर रहे पैसेंजर रमेश ठाकुर ने बताया कि अचानक मेट्रो के ऊपर शॉर्ट शर्किट हुआ और धुआं पूरी ट्रेन में घुस गया।
धुआं घुसते ही तुरंत मेट्रो को खाली करवाया गया। यह ट्रेन द्वारका से वैशाली की तरफ जा रही थी। यहां बता दें कि इस रूट पर द्वारका से नोएडा और वैशाली के बीच मेट्रो ट्रेन चलती है।

