Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नोटबंदी पर मोदी की बोल: थोड़े समय के कष्ट से लम्बे समय तक मिलेगा फायदा

 

 

modi
*नई दिल्ली.मधुरेश*- 8 दिसिम्बर । नोटबंदी पर विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज टि्वटर के जरिये अपनी बात रखते हुए कहा थोड़े समय के कष्ट से लंबे समय तक लाभ का रास्ता बनेगा। मोदी ने जोर देकर कहा कि इस कदम से किसानों, व्यापारियों तथा श्रमिकों को लाभ होगा। मोदी ने आज एक के बाद एक कई ट्वीट के जरिये नोटबंदी के फायदे गिनाये। उन्होंने कहा कि देश के सामने नकदीरहित भुगतान को अपनाने का ऐतिहासिक अवसर है।
उन्होंने कहा, मैं भारत के लोगों को सलामी देता हूं, जिन्होंने पूरे मन से भ्रष्टाचार, आतंकवाद तथा कालेधन के खिलाफ शुरु यज्ञ में हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना है कि भारत कालेधन को हराए। इससे गरीब, नव मध्यम वर्ग, मध्यम वर्ग तथा भविष्य की पीढ़ियों का सशक्तीकरण होगा। अब देखना है यह है कि पीएम मोदी के इस ट्वीट बम का जबाब विपक्ष किस तेवर में देता है!

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *