Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुगौली सन्धि के दो सौ वर्ष पर स्वतन्त्र मधेश गठबंधन द्वारा प्रदर्शन

 
swatamtra-madhesh
काठमांडू, अगहन, २३ ।
सुगौली सन्धि के दो सौ वर्ष बीतने के अवसर पर स्वतंत्र मधेश गठबन्धन के नेता तथा कार्यकर्ताओं के द्वारा अगहन २३ गते ब्रिटीश राजदूतावास के आगे प्रदर्शन किया है । मौके पर प्रदर्शनकारियों ने ब्रिटिश प्रधानमन्त्री को दूतावास के जरिये एक ज्ञापनपत्र भी दिया है । मधेश के भू–भाग मधेशियों को लौटाने तथा मधेशियों के ऊपर हो रहे दमन को रोकने जैसी मांगें उक्त ज्ञापनपत्र में उल्लेख है ।
ध्यातव्य है कि सन् १८१६ दिसंबर ८ को हुई सुगौली सन्धि के आधार पर कोसी नदी से पश्चिम और गण्डक क्षेत्र से पूरब के भूभाग नेपाल में था और नेपाल सरकार इष्ट इंडिया कंपनी को टैक्स भी भुगतान करती आ रही थी । प्रदर्शन दिपक साह के नेतृत्व में हुआ था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *