प्रधानमंत्री की रैली में छात्रा की मौत
सुर्खेत,शुक्रवार, मंसिर २४

प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहाल के लिए निकाली गई रैली में सहभागी एक छात्रा की जान चली गई है । वीरेन्द्रनगर में शुरु हुए कर्णाली एक्सपो तथा अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला के उद्घाटन के क्रम में निकले रैली में सहभागी १३ वर्षीया छात्रा समीक्षा आचार्य की मौत हो गई है ।
वीरेन्द्रनगर के होराइजन माध्यमिक विद्यालय में कक्षा ९ में अध्ययनरत आचार्य रैली में बेहोश हो गई । उन्हें तत्काल वीरेन्द्रनगर स्थित नर्सिंग होम में भरती किया गया वहाँ उपचार नहीं होने की अवस्था में बांके के कोहलपुर शिक्षण अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए विद्यालय से रैली में सहभागी हुई थी । छात्रों को १० बजे से ही रैली में लाया गया था किन्तु प्रधामंत्री ३ बजे वहाँ पहुँचे । समीक्षा के पिता ने आरोप लगाया है कि लम्बे समय तक रैली में भूखे खडे रहने के कारण उनकी बेटी की मृत्यु हुई है । समीक्षा के घरवालों ने इसकी जिम्मेवारी विद्यालय को लेने की माँग की है । चिकित्सक के अनुसार समीक्षा के हृदय में रक्तसंचार अवरोध होने की वजह से उसकी मौत हई है ।

