बाबुराम पर जूता फेकने की खबर गलत
पोखरा, शुक्रवार, मंसिर २४

नया शक्ति नेपाल के संयाजक डा.बाबुराम भट्टराई के भाषण के क्रम में उनपर जूता फेंके जाने की बात चर्चा में आई थी । उनके भाषण के क्रम में ही उनके भाषण को सुन रहे एक युवक ने उठ कर काला झंडा दिखाया । भट्राई ने उसे देखा भी और कहा विरोध करने मिलेगा । और अपने भाषण को जारी रखा । किन्तु उस युवक को चार लोगों ने घेर लिया इस पर उस लडके ने कहा कि क्या मैं विरोध नहीं कर सकता ? इतने में ही खलबली मच गई । सब उसे पकडना चाह रहे थे इस पर वह भागने की काशिश करने लगा और उसका जूता खुल गया । इस बात को कार्यक्रम में सहभागी अन्य दलों के समर्थकों ने पत्रकारों को सूचित कर के कहा कि भटराई पर जूता फेका गया है । जब तक संजीव भटराई नाम के उस युवक को प्रहरी ने पकडा तब तक ओनलाइन पर यह समाचार फैल गई कि बाबुराम पर जूता फेका गया ।

