Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल इंवेष्टमेन्ट बैंक , “बैंक ऑफ दी ईयर २०१६” द्वारा सम्मानित

 

nepal-investment-bankकाठमांडू, ९ दिसिम्बर, बिनोद कुमार बिश्वकर्मा “विमल ”
नेपाल इन्वेस्टमेंट बैंक को बैंक ऑफ़ दी ईयर २०१६ द्वारा सम्मानित किया गया हैं | बेलायत की प्रसिद्ध पत्रिका फाइनांसियल टाइम्स लन्दन द्वारा प्रकाशित ‘द बैंकर मैगेजीन ‘के निर्णायक मंडल ने नेपाल के वाणिज्य बैंकों में से नेपाल इन्वेष्टमेन्ट बैंक को सन २०१६ के लिए उत्कृष्ट घोषणा करते सम्मानित किया हैं | बेलायत की फाइनांसियल पत्रिका टाइम्स ने इस वर्ष नेपाल सहित ४९ मुल्कों के वाणिज्य बैंकों को भी उक्त उपाधि प्रदान की है | टाइम्स पत्रिका ने पिछले १७ वर्षों से उत्कृष्ट कार्य सम्पादन करने वाले बैंकों को ‘बैंक ऑफ़ दी ईयर ‘की उपाधि देती आ रही है |
लन्दन में आयोजित एक भव्य समारोह के बीच बैंक के अध्यक्ष पृथ्वी बहादुर पांडेय और बैंक के मुख्य अधिकृत ज्योति प्रकाश पांडेय  ने संयुक्त रूप में उक्त अवार्ड ग्रहण किये हैं | मिली जानकारी के अनुसार   इन्वेस्टमेंट बैंक  ने अभीतक  ५ वीं बार ‘बैंक ऑफ़ दि ईयर ‘की उपाधि जीत चुके है |

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *