Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत तीन और हवाई रुट देने के लिए सकारात्मक

 

काठमान्डौ, २८मंसिर

नेपाल आने वाले जहाज के लिए भारत तीन और रुट देने की अनुमति के लिए तैयार हो गया है । नेपाल और भारत के बीच अगले सप्ताह होने वाले बैठक में यह सुविधा प्रदान करने की बात संस्कृति पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मन्त्रालय ने कही है । यह खबर कारोबार में प्रकाशित हुई है ।
आइतबार के मन्त्रिपरिषद बैठक ने भारत के सँग हवाई रुट तथा हवाई क्षेत्रसँग सम्बन्धित विषय में वार्ता करने के लिए टोली भेजने का निर्णय किया है । नेपाल और भारत के बीच २०६६ मे. वार्ता होने के बाद भी स्थगित हो गया था । हवाइ रूट खुलने पर खाडी राष्ट्र से नेपाल में होने वाली उडान की दूरी कम होगी । इसी तरह भैरहवा और पोखरा के विमानस्थल से दिल्ली से होने वाली उडान का समय कम होगा । सात वर्ष के बाद वार्ता के लिए भारत ने नेपाल को निमंत्रण दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com