निजामती कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष में केदारप्रसाद देवकोटा विजयी
१ पुस, नेपालगञ्ज ।
नेकपा एमाले निकट नेपाल निजामती कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष में केदारप्रसाद देवकोटा विजयी हुए हैं ।
नेपालगञ्ज में हुए अधिवेशन से वर्तमान अध्यक्ष मोहनकुमार घिमिरे को २५ मत के अन्तर से पीछे कर देवकोटा आगामी कार्यकाल के लिए अध्यक्ष में निर्वाचित हुए हैं ।
देवकोटा ३७१ मत और घिमिरे ने ३४७ मत प्राप्त किया ।
इसी तरह बरिष्ठ उपाध्यक्ष में लेखनाथ कोइराला निर्वाचित हुए हैं । कोईराला ४१७ मत और उनके निकटतम प्रतिद्वन्दी ईश्वरीप्रसाद ढकाल को २९७ मत मिला ।
इसी तरह मंजु कोइराला को हराते हुए भवानी न्यौपाने दाहाल महिला उपाध्यक्ष में चुनी गई हैं ।
४०६ मत लाकर रेवन्त गौतम संगठन के महासचिव में निर्वाचित हुए हैं ।
संगठन के उपमहासचिव में चेतनाथ न्यौपाने और राजेन्द्रकुमार श्रेष्ठ निर्वाचित हुए हैं ।
गत मंसिर २७ गते एमाले अध्यक्ष केपी ओली द्वारा उदघाटन किए गए संगठन के अधिवेशन में नेतृत्व के लिए गुरुवार निर्वाचन हुआ था ।

