बेटर नेपाल द्वारा कालीकोट में जनचेतना अभियान सम्पन्न
देश का कई हिस्सा कुपोषण का शिकार है ।
इसी बीच कालीकोट में नेपाली युवा के स्वयंसेवी अभियान ‘बेटर नेपाल’ ने कुपोषणग्रस्त राकु गाविस में इसी हप्ता स्वास्थ शिविर और जनचेतनामूलक कार्यक्रम सम्पन्न किया है ।
अभियान के अन्तर्गत औषधि, खाद्यान्न और कपडा सहित उक्त दुर्गम भेग में स्वास्थशिविर लगाया । काठमाडौँ और नेपालगन्ज से अभियान के सहसंयोजक रवीन खतिवडा के नेतृत्व में राहत सामग्री लेकर कालीकोट पहुँचे उक्त समूह में चिकित्साशास्त्र के विद्यार्थी तथा अभियानकर्मी सन्तोषसिंह थापा, कुबेर सोडारी और अनिल खतिवडा शामिल थे ।
स्थानीय स्वास्थ्यचौकी के अहेव के रोहबर में सम्पन्न उक्त शिविर में दो सौ ५० ग्रामीणों का स्वास्थ परीक्षण के साथ ही करीब ४० परिवारों को खाद्यान्न और कपडे वितरण किए गए हंै ।
कालीकोट में कुपोषण एक भयावह समस्या के रूप में है तथा दम, पायल्स, छाला रोग, महिला का पेट दर्द आदि की समस्या गम्भीर है । जनचेतना की कमी है, बेटे की आशा में बेटी पैदा करते जाना, ध्रुमपान आदि समस्या व्याप्त होने की जानकारी अभियान के सलाहकार महेश पौड्याल ने दी ।
कालीकोट में व्याप्त कुपोषण और स्वास्थ्य की अन्य समस्या के स्थायी समाधान के लिए ‘मिसन बेटर कालीकोट’ कार्यक्रम सञ्चालन होने की जानकारी सहसंयोजक खतिवडा ने दी ।
शिविर सम्पन्न कर के वापसी के क्रम में समूह ने सुर्खेत के वीरेन्द्रनगर तथा दांग के तुलसी पुर में भी जनचेतनामूलक शिविर और युवाओं के बीच परामर्श का कार्यक्रम सम्पन्न किया है ।
फोटो महेश पौड्याल जी के वाल से साभार



Thank you, Himalini.