संघीय फोरम नेपाल में प्रवेश की लहर
काठमांडू,पुस १ ।
संघीय समाजवादी फोरम नेपाल रुपन्देही क्षेत्र नं ६ के मर्चवार माइस्थान में एक बृहत आमसभा तथा पार्टी प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया ।
क्षेत्र नं. ६ के चन्द्रभूषण यादव, श्यामसुन्दर यादव, रामजी यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, रामविलास धवल, पूजारी यादव एवम् सुनिल जयसवाल के सक्रिय नेतृत्व में स्थानीय नेपाली कांग्रेस, नेकपा एमाले, माओवादी एवम् अन्य पार्टीयों के नेता तथा कार्यक्रर्ता संघीय समाजवादी फोरम नेपाल में शामिल हुए हैं ।
नव प्रवेशी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने हार्दिक बधाई दी ।


