संविधान संशोधन कार्यसूची में रखने की बात पर तनाव
काठमान्डौ, १पूस
काठमाडौः दलों के बीच सहमति के बाद संविधान संशोधन विधेयक कार्यसूची में रखने की बात के बीच कल सभामुख ओनसरी घर्तीमगर ने उक्त विषय को कार्यसूची में रखना चाहा जिससे संसद में कुछ समय के लिए तनाव उत्पन्न हुआ । विपक्षी एमाले के विरोध के बीच् सभामुख ने सूचना प्रकाशित कर ४ गते पूस तक के लिए संसद बैठक स्थगित कर दिया है ।
सभामुख घर्तीमगर बिहीबार सुबह कांग्रेस, एमाले और माओवादी केन्द्र के प्रमुख सचेतक के सँग बातचीत के लिए बैठक रखी थी । बैठक में मधेसकेन्द्रित दल लगायत सत्तापक्ष के प्रतिनिधि को भी सहभागी कराया ।
बैठक में सभामुख घर्तीमगर ने सरकार के आग्रह में बिहीबार को बैठक की कार्यसूची में संशोधन विधेयक रखना चाहा था जिसपर एमाले प्रमुख सचेतक भानुभक्त ढकाल ने ने आपत्ति जताई थी । बैठक में सरकार की ओर से विधेयक प्रस्ताव करने वाले कानुनमन्त्री अजयशंकर नायक अनुपस्थित थे ।


