Fri. Nov 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संशोधन को किनारे कर निर्वाचन सम्भव नहीं : मधेशी मोर्चा

 

 

३ पुस, काठमाडौं ।gov-morcha-meet

प्रधानमन्त्री प्रचण्ड और नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने मधेशी मोर्चा को आश्वासन दिया है कि शंका नहीं करें संविधान संशोधन विधेयक वापस नहीं होगा । मोर्चा ने पिछले समय में हुए तीन दल की बैठक को लेकर यह शक जताया था ।  मोर्चा शनिवार को बालुवाटार पहुँची थी । प्रधानमंत्री ने कहा कि एमाले कितने दिनों तक संसद वाधित करेगी और आन्दोलन करेगी यह देखते हैं । उन्होंने कहा कि संशोधन वापस होने की कोई सम्भावना नहीं है । कांग्रेस सभापति देउवा ने भी उनकी बातों मं सहमति जताई ।

यह भी पढें   राप्रपा महाधिवेशन :  खुलामंच में उद्घाटन , भृकुटीमंडप में बंद सत्र

वहीं मोर्चा ने प्रतिबद्धता जताई कि संशोधन बगैर निर्वाचन होने नहीं देंगे । उन्होंने यह भी कहा कि परिमार्जन के बिना यह मान्य नहीं होगा । परिमार्जन के विषय को लेकर प्रधामंत्री सकारात्मक हैं । किन्तु काँग्रेस के अनुसार यह सम्भव नहीं है । बालुवाटार में सभी नेताओं ने एमाले की नीति की कडी आलोचना भी की ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com