Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विधेयक राष्ट्रघाती, हम इसे कभी पारित नहीं होने देंगे : ओली

 

 

3 पुस, काठमाडौं ।

नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने चेतावनी दी है कि किसी भी हालत में संशोधन विधेयक पारित नहीं होने देंगे ।उन्होंने कहा है कि विधेयक का कोई भी बून्दा समर्थन के लायक नहीं है । सभी बुन्दों में देश का अहित छुपी होने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि इसलिए यह विधेयक किसी भी हाल में हम पारित नहीं होने देंगे । विधे

kp.oliयक को राष्ट्रीयता के साथ जोडते हुए उन्होंने कहा कि यह विधेयक राष्ट्रीयता को कमजोर करने वाला है । इसलिए हमने इसे संस्द में प्रवेश नहीं होने दिया है । उन्होंने प्रधानमंत्री पद से हटने का कारण बताते हुए कहा कि मैं नहीं झुका इसलिए मैंने पद छोड दिया । साथ ही निर्वाचन की चर्चा करते हुए कहा कि अगर निर्वाचन नहीं हुआ तो देश संकट में फँस जाएगाा ।

यह भी पढें   प्रलोपा से अलग हुए राम कार्की

‘प्रधानमन्त्री प्रचण्ड और कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा ने स्थानीय निकाय के निर्वाचन के लिए सहमति की है फिर भी संसद में स्थानीय तह के विधेयक दर्ता करा कर वही पीछे हट रहे हैं ।

कार्यक्रम में एमाले सचिव प्रदीप ज्ञवाली ने कहा कि संशोधन प्रस्ताव से राष्ट्रियता को आघात पहुँचेगा इसलिए इसे नहीं माना जा सकता है ।

उन्होंने कहा कि प्रमुख राजनीतिक दलो के बीच हुए १६ बुँदे सहमति से भारत चिढा हुआ है । भारत को नेपाल के आन्तरिक मामले में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है । उन्होंने कहा कि सामाजिक सद्भाव को और एकता को कमजोर करने के लिए यह विधेयक लाया गया है इसलिए यह हमें कभी मान्य नहीं होगा और इसे हम कभी पारित नहीं होने देंगे ।

यह भी पढें   सिंहदरवार का नाम अनामनगर दरबार रखने से भी होगा

राष्ट्रिय जनमोर्चा के अध्यक्ष चित्रबहादुर केसी ने कहा कि विधेयक कालान्तर में नेपाल को भारत में मिलाने के लिए आया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com