Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महाकाली पर प्रस्तावित परियोजना प्रतिवेदन नेपाल द्वारा अस्वीकार

 

काठमान्डौ, पूस ४ गते ।

nepal-india1

महाकाली नदी को लेकर भारत द्वारा प्रस्तावित पंचेश्वर बहुउद्देशीय प्रस्ताव परियोजना प्रतिवेदन को (डीपीआर) नेपाल ने अस्वीकार कर दिया है ।

भारतीय परामर्शदाता कम्पनी वापकोस द्वारा तैयार डीपीआर मसौदा पञ्चेश्वर विकास प्राधिकरण ने नेपाल और भारत दोनों देशों को दिया था इसके अनुसार महाकाली का पानी ७८ प्रतिशत भारत और बाकी नेपाल के हिस्से में आना था क्योंकि भारत निचले शारदा का पानी पहले से ही प्रयोग कर रहा है । इस प्रस्ताव को नेपाल ने अस्वीकार कर दिया है ।

यह भी पढें   राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने दो अध्यादेश जारी किए

भारत से प्रस्तावित डीपीआर मसौदा का अध्ययन उर्जा मन्त्रालय के पूर्वसचिव श्रीरञ्जन लाकौल के नेतृत्व में बनी समिति ने किया था । समिति के प्रतिवेदन के आधार में उर्जा मन्त्रालय ने पञ्चेश्वर बहुउद्देश्यीय आयोजना के प्रमुख कार्यकारी अधिकृत महेन्द्रबहादुर गुरुङ को जवाब भेजा है ।

नेपाल ने प्रस्तावित डीपीआर महाकाली सन्धि के अनुसार नहीं होने आधार पर वापकोस को वापस किया है और सुधार की अपेक्षा की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com