Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उग्र राष्ट्रवाद का नारा देकर एमाले देश का एक हिस्सा विभाजित करना चाह रही है : शरत सिंह भण्डारी

 

 

काठमाडौः पूस ४ गते

sarat-singh
मधेशी मोर्चा के शीर्ष नेताओं ने एमाले पर आरोप लगाया है कि उसे डर है कि वो मधेश में अपना अस्तित्व खो चुके हैं, इसलिए राष्ट्रवाद का नारा लेकर संसद का काम अवरोध कर रहे हैं ।

मोर्चा के नेता एवं राष्ट्रिय मधेस समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शरत सिंह भण्डारी ने कहा है कि सरकार द्वारा संसद में गत १४ गते दर्ता कराए गए संशोधन प्रस्ताव को टेबुल तक पहुँचने न देने की प्रवृत्ति यह बताती है कि उनकी संसदीय प्रणाली में प्रतिबद्धता नहीं है । एमाले अलोकतान्त्रिक और गैर संस्दीय चरित्र का प्रदर्शन कर रही है ।
२०४६ के परिवर्तन के साथ संसदीय प्रणाली में प्रतिवद्ध पार्टी द्वारा उठाए गए इस कदम के लिए उन्होंने खेद व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादा का नारा लेकर चलने वाली एमाले देश के एक भाग का विभाजन करना चाह रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com