Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नोटबंदी लागू करने का तरीका खराब : केजरीवाल

 

kejriwal759

लखनऊ.मधुरेश.~दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि नोटबन्दी को लागू करने का कदम खराब है, इसे लागू करने वालों की नीयत भी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास उन 648 लोगों के नाम हैं, जिनके अकाउंट स्विस बैंक में हैं। केजरीवाल ने कहा कि स्विस बैंक में पैसा रखने वाले को पकड़वा दो भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा।

केजरीवाल रविवार को लखनऊ में आम आदमी पार्टी की एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां वोट मांगने या राजनीति करने नहीं आया हूं। आप सभी से देश बचाने की अपील करने आया हूं। उन्होंने कहा कि जो बताने आया हूं, उसे बताने की हिम्मत मीडिया में नहीं है, इसलिए इसे रेकॉर्ड कर लो। दिल्ली के सीएम ने कहा कि अन्ना और मैंने भ्रष्टचार के खिलाफ अनशन किया। जान की बाजी लगाई। अगर मोदी की लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ होती तो सबसे पहले मैं उनका साथ देता।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वाले किसी के सगे नहीं हैं। मौका पड़ने पर ये आपने बाप को भी बेच दें। आम आदमी को ढाई लाख रुपये में शादी करने की सलाह देते हैं
और उनके दोस्त की बेटी की शादी 500 करोड़ रुपये में होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले कैश में चन्दा लेते हैं और लोगों को पेटीएम इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।

इससे पहले आप नेता संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारतीय जुमला पार्टी बन गई है। उन्होंने लोगों से नोटबन्दी के खिलाफ लामबंद होने की अपील की। नोटबन्दी की तुलना नसबंदी अभियान से करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह इंदिरा गांधी व संजय गांधी की जमानत जब्त हुई, वैसे ही मोदी की जमानत चुनाव में जब्त होगी। संजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि पप्पू भी अब मोदी के भ्रष्टाचार का खुलासा नहीं करते। केवल केजरीवाल में ही ये दम है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed