अब सिर्फ बच्चों को पढ़ायेंगे गुरुजी,मीड डे मील से रहेंगे दूर
*पटना.मधुरेश*~19, दिसिम्बर बिहार के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक अब पठन-पाठन में पूरा समय देंगे। उन्हें मीड डे मील के झंझट से मुक्ति मिलेगी। यह खबर सूबे के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि आये दिन स्कुलों से मीड डे मील को लेकर बवाल की खबरें आती रहती है। मीड डे मील को लेकर शिक्षकों को कोपभाजन का शिकार भी बनना पड़ता है। राजधानी पटना में सोमवार को आयोजित लोक संवाद के दौरान राज्य भर के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों को मीड डे मील से अलग रखने के सुझाव पर सीएम नीतीश कुमार ने अपनी सहमति दे दी। लोक संवाद के दौरान शिक्षा-व्यवस्था में सुधार करने का भी निर्देश सीएम ने विभागीय अधिकारियो को दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा को लेकर लेक्चरर बहाली की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए आरक्षण को समाप्त कर दिया है। इससे समाज के सभी वर्ग के लोगों को लेक्चरर बहाली में फायदा होगा। इसके साथ ही सामाजिक स्तर पर भेदभाव भी अब नहीं होगा। बिहार में शिक्षा के विकास के लिए सीएम नीतीश कुमार की सरकार द्वारा किये जा रहे सुधारवादी कार्यों की सूबे के शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजिवियों ने सराहना की है।


