नए साल पर रेलवे ने अपने यात्रियों को दिया तोहफा, RAC सीटो की हुई बढ़ोतरी
*नई दिल्ली.मधुरेश* ~ नये साल में रेलवे ने अपने यात्रियों को नयी सौगात देने की तैयारी की है। ट्रेन से सफर करने वालों के लिए यह बेहद अच्छी खबर है। रेल मंत्रालय ने आरएसी बर्थ की संख्या बढ़ा दी है। स्लीपर में अब 10 के बजाये 14 बर्थ आरएसी में रहेंगे, यानि पहले अगर 20 लोगों को 10 आरएसी मिलता था तो अब 28 लोगों को आरएसी टिकट में मिलेगा।
3AC में अब 4 के बजाये 8 बर्थ आरएसी के होंगे। यानि पहले 8 लोग 4 बर्थ पर जाते थे तो अब 16 लोग जा पाएंगे।
2AC में 4 के बजाय 6 बर्थ अब आरएसी के होंगे। यानि अब 12 लोग 6 बर्थ पर जा पाएंगे।
*RAC रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसलेशन*~यानि टिकट कैंसिल होने की सूरत में पहला कन्फर्म टिकट आरएसी टिकट धारकों को मिलता है। ये सब कोटा गैर राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों के लिए है, जिनमें LHB कोच नहीं लगे हैं। बढ़ी हुई आरएसी की सीटें नये साल में 16 जनवरी से सभी ट्रेनों में यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी।


