रेलवे परियोजना सम्बन्धी गुरुयोजना की तैयारी
७ पुस, काठमाडौं ।
व्यवस्थापिका संसद की विकास समिति ने रेलवे परियोजना सम्बन्धी गुरुयोजना तैयार कर काम शुरु करने के लिए सरकार को निर्देशन दिया है । जनकपुर जयनगर रेलवे इस आर्थिक वर्ष में सञ्चालन कर काम आगे बढाने का भी निर्देशन दिया है । समिति की आज हुई बैठक में पूर्व पश्चिम, उत्तर दक्षिण और काठमाडौं उपत्यका में सञ्चालन होने के लिए मेट्रो रेलवे की विस्तृत गुरुयोजना बनाकर इसी आर्थिक वर्ष के भीतर काम शुरु करने की भौतिक योजना तथा यातायात व्यवस्था मन्त्रालय को निर्देश दिया गया ।
बैठक में भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात व्यवस्थामन्त्री रमेश लेखक ने कहा कि काठमाडौं उपत्यका मेट्रो रेलवे सञ्चालन का पूर्वाधार निर्माण इसी आर्थिकवर्ष से शुरु किया जाएगा ।
रेलवे निर्माण के लिए डिपीआर तैयार कर निर्माण प्रक्रिया आगे बढाने को सरकार ने प्राथमिकता में रखा है । मन्त्री लेखक के अनुसार विकास निर्माण के लिए आवश्यक कच्चा पदार्थ का अभाव नहीं होने देने की प्रतिबद्धता सरकार ने जताई है ।
रेल विभाग के महानिर्देशक अनन्त आचार्य नृे कहा कि चीन और भारत में प्रयोग में आने वाले प्रविधि से अधिक अत्याधुनिक प्रविधि की रेलवे सेवा निर्माण करनी होगी । विकास की गति और प्रविधि के विकास को उच्चतम रुप में उपयोग कर रेलवे परियोजना को तैयार करना होगा । किन्तु सदस्यों ने यह चिन्ता भी जताई कि जमीन अधिग्रहण का काम अगर सही समय पर सरकार नहीं करा पाई तो यह योजना पूरी होने में कठिनाई होगी ।


