Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पौष २७ को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ घोषणा करना चाहिए : मन्त्री केसी

 
चितवन, २६ दिसम्बर
शहरी विकास मन्त्री तथा नेपाली कांग्रेस के नेता अर्जुननरसिहं केसीको मानना है कि पौष २७ गते को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ घोषणा करके उस दिन सार्वजनिक छुट्टी देना चाहिए । चितवन में रवीबार आयोजित एक कार्यक्रम में मन्त्री केसी ने कहा– ‘जिसतरह पौष १० गते (दिसम्बर २५) को ‘क्रिसमस डे’ के रुप में छुट्टी का घोषणा किया गया है, उसीतरह पौष २७ को राष्ट्रीय एकता दिवस घोषण कर छुट्टी देना चाहिए ।
arjunnar-singh-kc
याद रहे, पौष २७ गते नेपाल एकीकरण के नायक माने जानेवाले पृथ्वीनारायण शाह की जन्मदिन है । आधुनिक नेपाल निर्माण का श्रेय उन्हींको जाता है । लेकिन एमाओवादी लगायत कुछ जनजाति और मधेशी दलों के कुछ नेताओं का मानना है कि पृथ्वी नारायण शाह सिर्फ भू–गोल को एकीकृत किया है, जनभावना को नहीं, इसीलिए वह राष्ट्रीय एकता का प्रतीक नहीं हो सकते ।
खैर, मन्त्री सिंह का मानना है कि संविधान कार्यान्वयन के लिए सभी दल को एकजगह आना चाहिए । विशेषत तीन बड़े दल और मधेशी मोर्चा को लक्षित करते हुए उन्होंने कहा कि यह शक्ति में आपसी तालमेल नहीं बनती है तो संविधान कार्यान्वयन का सम्भावना नहीं है । पिछली बार पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र का व्यक्त और उसके बाद सिर्जित परिस्थिति पर टिप्पणी करते हुए मन्त्री केसी ने कहा कि पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र के लिए पूर्ण वाक स्वतन्त्रता है और उनको डरने की कोई भी आवश्यकता नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *