विशिष्ट नागरिकों को एक बार ही पंद्रह लाख उपचार खर्च
काठमांडू,८ पूस |
सरकार ने पूर्व विशिष्ट पदाधिकारी तथा विशिष्ट नागरिकों को एक बार ही पंद्रह लाख उपचार खर्च आर्थिक सहायता संबंधी कार्यविधि पारित किया है ।आथिक सहायता के नाम में राज्यकोष के दुरूपयोग नियंत्रण और व्यवस्थित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री गगन थापा की सक्रियता में कार्यविधि का मसौदा तैयार किया गया था । इससे पहले किडनी , कैंसर, पार्किंसन्स, अलजिंगर, स्पाइनल इंजुरी, हेड इंजुरी, सिकल्स एनीमिया, इन आठ रोगों के लिए उपचार खर्च दिया जाता था ।अभी इसमें दिल, अप्लास्टिक एनीमिया, थैलीसीमिया, मस्तिष्क आघात को भी शामिल किया गया है ।
कार्यविधि के अनुसार उपचार सहायता के लिए मांग करते समय स्वदेश के हक़ में प्रिस्केप्सन्न, नागरिकता की प्रतिलिपि,और विदेश में उपचार कराने के लिए नेपाल मेडिकल बोर्ड से आदेश लेना होगा । उपचार खर्च किसी भी हल में दुबारा नहीं दिया जायेगा ।


