Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल का संविधान सर्वस्वीकार्य के बाद ही द्वन्द्व खत्म हो सकता है : रघुवंश सिंह

 
boarder
बीरगंज , २६ दिसिम्बर |
भारत के राष्ट्रीय जनता दल के केन्द्रीय उपाध्यक्ष एवम् पूर्व केन्द्रीय मन्त्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि नेपाल का संविधान सर्वस्वीकार्य बन सके, तब ही द्वन्द्व खत्म हो सकता है । मिडिया फर बोर्डर हारमोनी भारत द्वारा रविबार को पर्सा के सीमावर्ती भारतीय सहर सिक्टा में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह बात बताया है । कार्यक्रम में नेपाल और भारत दोनों देशों के राजनीतिक नेता तथा सांसदों की उपस्थिति थी |
nepal-varat-maitri-samwad
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा– ‘नेपाल के संविधान को सर्वस्वीकार्य बनाने के लिए सभी का अधिकार उसमें समावेश होना चाहिए । उसके बाद ही नेपाल में स्थायित्व आ सकता है ।’ उन्होंने यह भी कहा कि भारत, सदैव नेपाल का आर्थिक समृद्धि और विकास चाहता है । इसीतरह कार्यक्रम में सहभागी संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के उपाध्यक्ष एवम् सांसद लालबाबु राउत ने कहा कि नेपाल में मधेसी जनता उपेक्षित हो रहे हैं और अधिकार का लड़ाई लड़ रहे है । उन्होंने यह भी बताया कि नेपाल में जारी आन्दोलन में भारतीय नेता तथा जनता की सहयोग अपेक्षित हैं ।
कार्यक्रम में भारत के तरफ से विहार बालमिकि नगर क्षेत्र के सांसद सतिस दुवेर, वेतिया क्षेत्र के सांसद संजय जैशवाले, पूर्व सांसद रेणु देवी, संजय पाशवान सहभागी थे । और नेपाल के तरफ से तमलोपाका महासचिव जितेन्द्र सोनल, सदभावना पार्टी के महासचिव सुरेन्द्र प्रसाद कुर्मी, संसद फुलझरी देवी, पूर्व सभासद आत्माराम साह, फोरम नेपाल के पर्सा जिल्ला अध्यक्ष प्रदीप यादव आदि नेता मौजद थे ।
कार्यक्रम कें अन्य वक्ताओं ने नेपाल–भारत के रोटी–बेटी और प्राचीन सम्बन्ध को उल्लेख करते हुए बताया है कि भारत नेपाल को सुझाव दे सकता है, लेकिन कोई भी हस्तक्षेप नहीं कर सकता ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *