Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अभिनेता मिथुन ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला

 

mithun-chakraborty1440343359

*कोलकत्ता.मधुरेश* २७ दिसिम्बर | फिल्म अभिनेता और टीएमसी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। मिथुन पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और यही कारण था की वो सदन में अनुपस्थित रहते थे। बता दें मिथुन चक्रवर्ती के सदन से लगातार अनुपस्थित रहने पर सवाल उठाया गया था। राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के पीछे 66 वर्षीय मिथुन ने अपनी खराब सेहत को वजह बताया है।

यह भी पढें   लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में तुम तरस नहीं खाते बस्तियाँ जलाने में : बशीर बद्र

मिथुन चक्रवर्ती का नाम शारदा स्कैम में भी उछला था। वो शारदा ग्रुप के ब्रांड एंबेसडर थे। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए नोटिस भी भेजा था। तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि मिथुन राजनीति से दूर रहना चाहते हैं। पहले भी यह खबर आई थी कि मिथुन राज्यसभा की सदस्यता त्यागना चाहते हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 2011 में ममता बनर्जी ने पहली बार भारी बहुमत से राज्य में सरकार बनाई थी तो मिथुन को तृणमूल कांग्रेस की ओर से राज्यसभा सदस्य बनने का न्योता दिया था। दिलचस्प ये है कि मिथुन को हमेशा सीपीएम नेता और पूर्व खेल मंत्री दिवंगत सुभाष चक्रवर्ती का नजदीकी माना जाता था। हालांकि ममता के न्योते से पहले मिथुन कभी राजनीति में सक्रिय नहीं रहे थे। उन्हें सक्रिय राजनीति में लाने का श्रेय ममता बनर्जी को ही जाता है।

यह भी पढें   आईपीएल २०२६ : गुजरात टाइटंस को हराकर बेंगलुरु दूसरी बार विजेता बना

सारदा घोटाले में कथित संलिप्तता के कारण सुखिर्यों में रहे मिथुन ने महज तीन दिन राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा लिया। सूत्रों के अनुसार, मिथुन ने सभापति को लिखा है कि स्वास्थ्य कारणों से वह राज्यसभा में अपने कर्तव्य नहीं निभा पा रहे हैं, इसलिए वह पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *