Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यूपी के कानपुर में रेल हादसा, दो की मौत और 65 यात्री घायल

 

train

*कानपुर (यूपी), मधुरेश* २८ दिसिम्बर |  उत्तरप्रदेश के कानपुर में बुधवार की सुबह एक बार फिर रेल हादसा हुआ है। इस हादसे में दो यात्रियों के मरने जबकि 65 से अधिक के घायल होने की खबरें मिल रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह रेल हादसा आज सुबह करीब 5.20 बजे हुआ। हादसे में अमृतसर-सियालदाह एक्सप्रेस ट्रेन के 15 डिब्बे पटरी से उतर गये। घटना कानपुर के रूरा के पास घटित हुई है।
ट्रेन के चार डिब्बे नहर मे गिरे हैं। छतिग्रस्त डब्बों में दो जनरल डिब्बा भी शामिल है। जनरल डब्बा में भीड़ अधिक होने की वजह से घायलों की संख्या बढ़ सकती है। घायलो में 10 यात्रियों की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। कानपुर के आईजी ने 2 लोगों के मौत की पुष्टि की है। कानपूर से मेडिकल ट्रेन मोके पर पहुँच गयी है।

यह भी पढें   सुगौली संधि की मूल प्रति का सवाल, नेपाल की कूटनीतिक चुनौती :श्वेता दीप्ति

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इस रेल दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बतलाया है। उन्होंने कहा कि घटना स्थल के लिए कानपुर, इटावा एवं इलाहाबाद से राहत ट्रेने रवाना कर दी गयी है।उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। रेलवे के एक बड़े अधिकारी अनिल सक्सेना ने इस रेल हादसे की पुष्टि की है । हॉलाकि उन्होंने अबतक किसी यात्री की मौत से इंकार किया है। घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए यूपी में संचालित 100 नंबर के एम्बुलेंसों की सेवा ली जा रही है। घटना स्थल पर अफरा-तफरी मची हुई है। राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिया गया है। मृतकों एवं घायलों की संख्या बढ़ भी सकती है।यात्रियों की चीख-पुकार से वहां का माहौल गमगीन हो गया है। यहां बता दें कि आज से 38 दिन पूर्व कानपुर से सटे पुखरैरा में भी बड़ा रेल हादसा हुआ था जिसमें 147 यात्रियों की मौत हो गयी थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com