Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नवलपरासी के तुरिया खोला मे झोलुंगे पुल बनने से जनता लाभान्वित

 

jhulunge

उर्मिला यादव यात्री,सुनवल , १३ पूस | नवलपरासी के सुनवल दो  उतरायण मे तुरिया खोला मे झोलुंगे पुल बनने से पाच सय एकानब्बे घर परिवार लाभान्वित हुए है । झोलुंगे पुल बन् नेके बाद सुनवल , खुटहट , रजहवा, अमरौट और डैनहवा लगायत के लोग ख़ुशी है । नब्बे मिटर लम्बाइ की पुल जिल्ला बिकास समिती , सुनवल नगरपालिका , अमरौट गाबिस, उद्योग बाणिज्य संघ नवलपरासी के सहयोग से कुल लागत  तीन लाख बयासी हजार तीन सय चार रुपैया मे निमार्ण हुआ है  । बर्षात के समय शुरु होने के बाद खुटहट के बालबालिकाओ के बिद्यालय जाने से बन्चित होना पडता था । मगर अब यह पुल बनने से आसन हो गया है और बर्षायाम मे भी बिद्यालय जाना सहज हो गया है | जनता उच्च मा.बि. डैनहवा के छात्र करन थापा ने इसकी जानकारी दी । इससे तुरिया खोला के पश्चिम क्षेत्र मे इटागारा मे काम करने वाले कामदार लोगो को भी बिशेष फाइदा हुआ है । नदी मे पानी बढने पर सुनवल पहुंचने में घंटो लगता था लेकिन अब १५ मिनट में लोग पहुंचते हैं | अपनी ख़ुशी व्यक्त करते हए उत्तरायण बन उपभोक्ता समिती के अध्यक्ष चिन्तामणी सापकोटा ने यह बात बताइ।

33 44

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *