सातवें राष्ट्रीय खेलकूद संपन्न, नेपाली सेना सर्वश्रेष्ठ
दिसंबर ३१ । धरान स्थित एन्फा टेक्निकल सेन्टर में ३० दिसंबर को उपराष्ट्रपति नन्दबहादुर पुन ने नेपाल के बृहत् राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता की समाप्ति की घोषणा की ।
समारोह में उपराष्ट्रपति पुन ने खिलाड़ियों एवं आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि कमजोर पूर्वाधार के बगैर भी यह प्रतियोगिता संपन्न हुइ है । युवा तथा खेलकूद मंत्री दलजीत श्रीपाली ने अनेक चुनौतियों एवं कमजोरियोे के बावजूद भी राष्ट्रीय खेलकूद सफलता के साथ संपन्न होने मे खुशी व्यक्त की ।
मौके पर राष्ट्रीय खेलकूद परिषद के सदस्य सचिव केशवकुमार विष्ट ने पश्चिमांचल खेलकूद विकास समिति के अध्यक्ष खगराज अधिकारी को आठवें खेलकूद के आयोजन हेतु राष्ट्रीय खेलकूद का झंडा हस्तांतरण किया ।
खेलकूद में नेपाली सेना की टीम ने ११३ स्वर्ण, ६४ रजत और ४८ कांश्य (तांबा पदक) पदक प्राप्त कर नेपाली खेलकूद जगत में वर्चस्व कायम किया है ।
खेलकूद के पदक तालिका
क्र.सं. टीम स्वर्ण रजत कांश्य कुल
१. नेपाली सेना ११३ ६४ ४८ २२५
२. एपीएफ ५० ४८ ५८ १५६
३. नेपाल पुलिस ४० ३८ ४१ ११९
४. मध्यांचल ३३ ५१ ५७ १४१
६. मध्यपश्चिमांचल ८ २१ ३८ ६७
७. पूर्वांचल ६ १६ ४९ ७१
८. सुदूरपश्चिमांचल ४ ११ ५९ ७४
कुल २६३ २६४ २९३ ९२०


