Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्वाचन–मिति घोषणा करने की तैयारी

 
काठमांडू, २९ दिसम्बर ।
प्रमुख तीन दल नेपाली कांग्रेस, नेकपा एमाले और माओवादी केन्द्र स्थानीय निकायों का निर्वाचन घोषणा करने की तैयारी में लगे हैं । तीन दलों के बीच ऐसा समहमति बना है कि वे एक हफ्ते के अन्दर स्थानीय निकाय–निर्वाचन घोषणा करेंगे । समाचार बताता है कि इस अवधि में जितना हो सके असन्तुष्ट दलों को सहमति में लाने का प्रयास होगा । प्रमुख तीन दलों के बीच बुधबार सम्पन्न बैठक ने ऐसा निर्णय किया है ।
three-party
बैठक के बाद माओवादी केन्द्र के नेता नारायणकाजी श्रेष्ठ ने पत्रकारों को बताया– ‘एक हफ्ता में मधेशी मोर्चा लगायत सभी असन्तुष्ट पक्ष के साथ बातचीत होगी ।’ बताया जाता है कि अगर सहमति नहीं भी बनेगा, तब भी सरकार निर्वाचन का मिति घोषणा करने की तैयारी में लगी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *