Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष दोनों अतिवादी ः गच्छदार

 
काठमांडू, ३० दिसम्बर ।
मधेशी जनअधिकार फोरम लोकतान्त्रिक के अध्यक्ष विजयकुमार गच्छदार को मानना है कि सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष दोनों अतिवादी सोंच में फँसने के कारण ही देश राजनीतिक समस्या बढ़ रहा है । उन्होंने कहा कि सत्ताधारी नेपाली कांग्रेस–माओवादी केन्द्र और नेकपा एमाले के कारण देश संकटपूर्ण अवस्था से गुजर रहा है । पार्टी केन्द्रीय कार्य समिति के बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बिहीबार काठमांडू में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में अध्यक्ष गच्छदार ने कहा– ‘अगर देश को निकास देना है तो यह तीन बड़े दलों को अपना हठ त्यागना होगा ।’
vijay gachchhedar
संविधान संशोधन प्रस्ताव को पूर्णता दिने के लिए सत्ता पक्ष को और संसद बैठक संचालन में सहयोग करने के लिए एमाले को आग्रह करते हुए उन्होंने कहा, ‘प्रमुख प्रतिपक्ष दल एमाले को विश्वास में लिए बगैर कोई भी काम नहीं हो सकता । दलीय सहमति में ही निर्वाचन सम्भव हो सकता है ।’ इस सत्य को स्वीकार करने के लिए भी उन्होंने सभी असन्तुष्ट पक्ष को आग्रह किया ।
एक फरक प्रसंग में उन्होंने कहा कि अभीहाल पार्टी सरकार में जानेवाला नही है और इसके लिए इच्छुक भी नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *