एमाले देश को विखण्डन कर रहा है : विमलेन्द्र निधि
काठमांडू, पुस १७ ।
उपप्रधान एवं गृहमन्त्री विमलेन्द्र निधि ने आरोप लगाया है कि नेकपा एमाले देश विखण्डन की ओर जा रहा है । उपप्रधानमन्त्री निधि का मानना है कि संविधान संशाधन प्रस्ताव को अस्वीकार कर एमाले ऐसा क रहा है । शनिश्चर गोरखा महोत्सव तथा पश्चिमाञ्चल क्षेत्रीय कृषि पर्यटन तथा व्यापार मेला समापन कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा– ‘एमाले, मधेश और पहाड़ को भावनात्मक रुप में अलग कर रहा है और संसद् भी अवरुद्ध कर रहा है । ऐसी हरकत जारी रहेगा तो देश विखण्डन की ओर जा सकता है ।’
कांग्रेस नेता भी रहे निधिका सुझाव है कि संशोधन प्रस्ताव अस्वीकार है तो एमाले विपक्ष में मतदान कर सकता है, लेकिन संसद् अवरुद्ध करना ठीक नहीं है । निधि का यह भी मानना है कि संशोधन प्रस्ताव को विरोध करते हुए संसद् अवरुद्ध करना भी राष्ट्रघात है ।


