Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

‘मजदूर मंच स्मारिका’ का लोकार्पण

 

dscn3807
काठमांडू, दिसम्बर ३० ।  सद्भावना पार्टी के भ्रातृ संगठन मधेशी ट्रेड युनियन महासंघ नेपाल द्वारा प्रकाशित ‘मजदूर मंच स्मारिका’ का लोकार्पण हुआ है ।
सद्भावना पार्टी के केन्द्रीय मुख्यालय में दिसम्बर २९ में आयोजित एक भव्य समारोह के बीच सद्भावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र महतो ने उक्त स्मारिका का लोकार्पण किया ।
मौके पर अध्यक्ष राजेन्द्र महतो ने कहा कि यह स्मारिका पार्टी और महासंघ के बीच एक सेतु का काम किया है । विशेषकर महासंघ की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में स्मारिका का बहुत बड़ा योगदान रहेगा ।
विद्यमान देश की राजनीतिक स्थिति की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि संघीयता विरोधी एमाले ने इस संविधान को असफल करने के पक्ष में जुटे हैं । वे अपनी अनुकूलता के लिए पंजीकृत विधेयक को खाई में रखकर चुनाव की बातें उठायी हैं । बताया कि संविधान संशोधन पूर्व किसी भी हालत में चुनाव हो ही नहीं सकता ।
अवसर पर मधेशी ट्रेड युनियन महासंघ के अध्यक्ष पल्टन ठाकुर, महासंघ के उपाध्यक्ष डॉ. रीना यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए । स्मारिका का सम्पादन विनोदकुमार विश्वकर्मा ‘विमल’ ने किया है ।

dscn3816
कार्यक्रम में सद्भावना पार्टी के महासचिव सरोज यादव, सचिव राजाराम पासवान, केन्द्रीय सदस्य निभा साह, उपेन्द्र महतो, डॉ. रीना यादव, सिता शरण ठाकुर, अनिल महासेठ, रामकिशोर सिंह एवं मधेशी ट्रेड युनियन महासंघ की कोषाध्यक्ष साधना यादव, केन्द्रीय सदस्य निर्मला देवी महतो, एवं अन्य सदस्य सहित पार्टी के विभिन्न वर्गीय मंचों का पदाधिकारी व मीडिया कर्मियों की भी उपस्थिति थी ।

dscn3823

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *