Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कबतक सच्चाई से मुँह मोड़ोंगे – नरेन्द्र मोदी

 

modi

गंगेशकुमार मिश्र , कपिलबस्तु, ३१ दिसिम्बर |
☆ काला धन समाज के लिए नासूर। ☆बेईमानों के लिए आगे के रास्ते बन्द। ☆गड़बड़ी करने वालों को नहीं बख़्शेंगे।
☆बैंक गरीबों को ध्यान में रखकर काम करे। ☆घर के लिए ब्याज में रियायत मिलेगी। ☆ तीन महीने में तीन करोड़ रूपे कार्ड।
भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने, ८ नवम्बर के ही तर्ज़ पर; आज ३१ दिसम्बर को राष्ट्र के नाम संबोधित किया।
जैसा की सभी जानते हैं, ८ नवम्बर २०१६ आधी रात के बाद से ५००/१००० के नोट बन्द कर दिए गए थे, जिससे आम जन को काफ़ी तक़लीफ़ उठानी पड़ी। कल अर्थात ३० दिसम्बर वह तारीख थी, जबतक पुराने ५००/१००० के नोट बैंक द्वारा जमा कराने थे; पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आज प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्र के नाम संबोधन कर रहे थे। मोदी जी ने काले धन को समाज के लिए नासूर कहा, साथ ही नोटबंदी के इस क़दम से बेईमानों के लिए आगे के रास्ते बन्द होने की बात कही।
बैंकों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया, कि वे गरीबों को ध्यान में रखकर काम करें।
किसानों को खेती के लिए दिए जाने वाले कर्ज़ ( किसान क्रेडिट कार्ड द्वारा ) को तीन महीने में तीन करोड़ रूपे कार्ड में बदलने की बात कही।घर बनवाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में दो लाख तक के कर्ज़ पर व्याज दर में विशेष छूट की बात भी कही, शहरी क्षेत्र में नौ लाख के कर्ज़ पर व्याज में ४% और बारह लाख पर ३% की छूट की बात भी कही।
मोदी जी ने एक बहुत बड़ा खुलासा भी किया, उन्होंने कहा देश में चौबिस लाख लोग ही ऐसे हैं;  जो यह स्वीकार करते हैं कि उनकी वार्षिक आय दश लाख रूपये से अधिक है; यह बहुत ही चिन्ताजनक बात है।इसके लिए उन्होंने ने कहा, ” कबतक सच्चाई से मुँह मोड़ोंगे।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com