कमल थापा और विजय गच्छदार सरकार में जाने की तैयारी में
राप्रपा नेपाल के अध्यक्ष कमल थापा और मधेशी जनअधिकार फोरम के अध्यक्ष विजयकुमार गच्छदार सरकार में जाने की तैयारी में है । संविधान संशोधन विधेयक पारित करने के लिए आवश्यक बहुमत नहीं होने के कारण प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल मन्त्रिपरिषद् बिस्तार करके भी कुछ विपक्षी राजनीतिक दल को सरकार में सामील कर बहुमत जूटाने की तैयार में हैं । इसीलिए थापा और गच्छार के साथ सरकार में सहभागिता के सन्दर्भ में आन्तरिक और अनौपचारिक छलफल हो रहा है ।
समाचार स्रोत बताता है कि सरकार में सहभागिता के लिए थापा और गच्छदार दोनों ने उपप्रधानमन्त्री सहित सम्मानजनक मन्त्रालय का मांग किया है । प्रधानमन्त्री के साथ हुवे बातचीत में राप्रपा अध्यक्ष थापा ने कहा है– ‘सरकार में सहभागिता के लिए मैं तैयार हूँ, लेकिन मन्त्रालय ऐसा होना चाहिए कि हमारे पार्टी के अनुसार शक्ति सन्तुलन हो सके ।’ इधर विजयकुमार गच्छदार ने भी वही बात कही है । बताया जाता है कि थापा और गच्छदार दोनों खूद सरकार में सहभागी होना चाहते हैं । उसके लिए मन्त्रालय की बार्गेनिङ चल रहा है । कहा जाता है– मधेशी मोर्चा भी इसमें सकारात्मक है ।


