Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीने अभिनेता ओमपुरी की मौत का राज खुला,एेसे हुई अाेम पुरी की माैत, आप भी जाने

 

om-puri

*नई दिल्ली.मधुरेश* ८ जनवरी जानेमाने फिल्म अभिनेता ओमपुरी का शुक्रवार शाम मुंबई में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पहले उनके मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया गया था। लेकिन खबराें के अनुसार उनका दिल का दाैरा पड़ने से निधन नही हुअा है। ओमपुरी की माैत में छुपा है गहरा राज जाे सबकाे हैरान करने वाला है। खबराें के अनुसार शुक्रवार को ओमपुरी की डेड बॉडी उनके फ्लैट के किचन में मिली थी। अोम के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर के ऊपरी हिस्से में डेढ़ इंच गहरा गड्ढा मिला है। कहा जा रहा है कि गुरुवार रात पुरी की पत्नी नंदिता से काफी बहस हुई थी।

यह भी पढें   कथाकार कंचना झा के मैथिली कहानी संग्रह 'नव भोर' का काठमांडू में भव्य विमोचन

नंदिता से काफी बहस के बाद अाेमपुरी जी अपने कमरे में ही थे अाैर चर्चा है कि नंदिता ने पुरी की मौत के लिए खालिद और ड्राइवर मिश्रा को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने निर्माता खालिद से शुक्रवार रात करीब दो घंटे पूछताछ की है। खबर है कि उस पूछताछ में खालिद ने कहा है कि पिछली रात नंदिता और ओम में खूब झगड़ा हुआ था। खालिद ही वो इंसान हैं जो आखिरी रात ओम पुरी के साथ थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में कई जगह ब्लड क्लॉटिंग की भी बात लिखी गई है। पुलिस जल्द ही पुरी की पत्नी नंदिता, बेटा ईशान और एक्टर मनोज पाहवा से पूछताछ करेगी। ओम और नंदिता दोनों अलग रहते थे। नंदिता उनकी दूसरी पत्नी थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *