सिरहा में दो सौ नेता तथा कार्यकर्ता सद्भावना में प्रवेश
काठमांडू, २ जनवरी ।
सिरहा जिले के रामपुर पिप्रा में एमाले, कांग्रेस, माओवादी व राप्रपा के नेता तथा कार्यकर्ता सद्भावना पार्टी में शामिल हुए हैं । सद्भावना पार्टी द्वारा प्रेषित विज्ञप्ति के अनुसार सिरहा के रामपुर पिप्रा में पुस १७ गते पार्टी प्रवेश सभा में कांग्रेस सिरहा के क्षेत्रीय कमिटी सदस्य विसुनदेव मंडल, राप्रपा क्षेत्रीय कमिटी के सदस्य उपेन्द्र सिंह, फोरम लोकतान्त्रिक के जिला सदस्य विजली साह और माओवादी के जिला स्तरीय नेता सहित दो सौ से अधिक नेता तथा कार्यकर्ता सदस्यता सहित सद्भावना पार्टी में शामिल हुए हैं ।
नवप्रवेशी नेताओं को सद्भावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र महतो ने टीका लगाकर हार्दिक बधाई दी ।


