Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री द्वारा अग्नि पीड़ितो को एक करोड़ देने की घोषणा

 
puspakamal-dahal-prachanda-at-press-meet-582673171a98b7-84784605
काठमांडू, ३ जनवरी ।
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने ते¥हथुम जिला संक्रान्ति बाजार आग्नि पीडितों पूनर्बास के लिए एक करोड़ रुपया देने का घोषणा किया है । संक्रान्ति बाबजार का निरीक्षण करते हुए मंगलबार प्रधानमन्त्री ने ऐसा घोषणा किया है । उन्होने स्थानीयबासी को कहा– ‘आग से बजार पूर्ण रुप में ध्वस्त हुआ है । आप लोग घरबार बिहीन हो गए है । मैं वचन देता हूँ, केन्द्रीय दैवीप्रकोप कोष से संक्रान्ति बाजार और पीड़ित को पुनस्र्थापना के लिए एक करोड रुपया उपलब्ध किया जाएगा ।’ प्रधानमन्त्री प्रचण्ड के भ्रमण टोली में कांग्रेस नेता कृष्णप्रसाद सिटौला, एमाले प्रमुख सचेतक भानुभक्त ढकाल, प्रधानमन्त्री कार्यालय के सचिव टंकमणि शर्मा लगायत सहभागी थे ।
स्मरण रहे, गत पुस १ गते संक्रान्ति बाजार में भीषण आगलागी हुआ था । जिसके चलते २९ घर पूर्ण क्षतिग्रस्त, और तीन घर में आंशिक क्षति हुआ था । जहाँ रहनेवाले ५६ परिवार प्रभावित हो रहे हैं । बाजार छोटा ही है, लेकिन यह ऐतिहासिक महत्व का बाजार है । बताया जाता है कि आग के कारण तकरीबन १४ करोड ८ लाख का क्षति हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *