Sat. Jul 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व मुखिया के दरवाजे पर अपराधियों ने की फायरिंग, गोली मारकर की भतीजे की हत्या

 

img-20170103-wa0004

*मोतिहारी.मधुरेश*~चकियाथाना क्षेत्र के शीतलपुर पंचायत की पूर्व मुखिया निर्जला देवी के आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर अज्ञात अपराधियों ने उनके भतीजे की हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर शाम की बतायी जाती है। मृतक सोलह वर्षीय युवक अमन कुमार बताया जाता है जो पूर्व मुखिया के पति पप्पू कुशवाहा के भाई राकेश कुशवाहा का पुत्र था। अपराधी पूर्व मुखिया के पति की हत्या के उद्येश्य से आये थे। मिली जानकारी के अनुसार दो मोटरसाईकिल पर सवार चार अपराधियों ने आते ही पहले पप्पू कुशवाहा को खोजा। इतने में भतीजे अमन ने जब कहा कि वे अभी घर पर नहीं हैं तो इतना सुनते ही युवक को टारगेट कर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। युवक अमन को पांच गोली लगी है।उसके पैर और पेट में गोली लगी बताई जाती है। घायल को नाजुक स्थिति में मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना को अजाम देने के बाद अपराधी केसरिया की ओर फरार हो गये। इस घटना की सूचना जंगल के आग की तरह पूरे इलाके में फैल गयी। देखते ही देखते भारी संख्या में लोग पूर्व मुखिया के दरवाजे पर पहुंच गये। घटना से आक्रोशित लोगों ने चकिया-केसरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। लोग घटना स्थल पर जिले के डीएम और एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। मौके पर चकिया, पीपरा, मेहसी और कल्याणपुर थाने की पुलिस टीम के साथ चकिया के एसडीओ चित्रगुप्त कुमार कैंप कर रहे हैं। पूर्व मुखिया निर्जला देवी के पति पप्पू कुशवाहा का कहना है कि आज से दस वर्ष पूर्व उन्होंने जिला प्रशासन से आर्म्स का लाइसेंस मांगा था, लेकिन जिला प्रशासन ने उनकी बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया। आज की इस घटना के बाद शीतलपुर के लोगों में दहशत है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *