Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा विश्व हिन्दी दिवस मनाया गया

 

उपमहावाणिज्यदूत नीरज जैसवाल ने हिन्दी को विश्व की दूसरी बड़ी भाषा बताया। विश्व में अन्तर्राष्ट्रिय भाषा के रूप में हिन्दी भाषा को मान्यता दिलाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त किया। श्री जायसवाल ने बताया कि विश्व के १५० विश्वविद्यालय में हिन्दी भाषा पढाइ जाती है। नेपाल की तरह ही फिजी, मारिसस के साथ-साथ बहुतायत देशों में हिन्दी मुख्य भाषा के  रूप में प्रयोग होती है।

photo साभार प्रतीक

वीरगंज, ११ जनवरी, (सिपु) |  विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा में काव्य, रचना, पुस्तक तथा लेख आदि के ज्ञाताओ ने अपना-अपना प्रतिभा प्रस्तुत किया । कार्यक्रम कल्ह १० जनवरी को वीरगंज के होटल भिस्वा में आयोजित किया गया था |
कार्यक्रम में उपमहावाणिज्यदूत नीरज जैसवाल ने हिन्दी को विश्व की दूसरी बड़ी भाषा बताया। विश्व में अन्तर्राष्ट्रिय भाषा के रूप में हिन्दी भाषा को मान्यता दिलाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त किया। श्री जायसवाल ने बताया कि विश्व के १५० विश्वविद्यालय में हिन्दी भाषा पढाइ जाती है। नेपाल की तरह ही फिजी, मारिसस के साथ-साथ बहुतायत देशों में हिन्दी मुख्य भाषा के  रूप में प्रयोग होती है।
भारतीय कलाकार, हस्तकला, उद्योग, रङ्गमञ्च तथा सिनेकलाकारो के हिन्दी भाषा के पहिचान में महत्वपूर्ण सहयोग को बताते हुए भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का सन्देश उपराजदूत जैसवाल ने पढ़कर सुनाया।

यह भी पढें   प्राध्यापक धरना का ६६वां दिन त्रि वि में पेंशन सुविधा का प्रश्न : संस्थागत न्याय, सम्मान और उत्तरदायित्व की आवश्यकता

hindi divs birganj २
आयोजित कार्यक्रम में प्रो. हरेन्द्र हिमकर, गणेश लाठ, चन्द्रकिशोर झा, श्रीमन् नारायण, ओमप्रकाश सिकारिया, अकलेश झा, डा. शिवशंकर यादव, रितु राज जैसे व्यक्तिव ने हिन्दी भाषा के विषय में प्रतिभा प्रस्तुत किया, साथ ही विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थीयों ने  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।

कार्यक्रम में पूर्व सभासद्, राजनीतिक दल के पार्टी प्रतिनिधि, सञ्चारकर्मी, उद्योगी, व्यापारी, बुद्धिजीवी का उपस्थिति रहा। कार्यक्रम का सञ्चालन वाणिज्यदूत राजेश कुमार ने किया।

hindi divs birganj-3

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed