Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिंह दरबार में यौन हिंसा

 

singhdarvar

काठमांडू 29 पौष
सिंह दरबार स्थित शिक्षा मंत्रालय में राज्यमंत्री धन माया विक खनाल की सुरक्षा में नियुक्त एक महिला प्रहरी ने यौन हिंसा का आरोप लगाया है ।वहीँ राज्यमंत्री ने कहा है कि वो महिला प्रहरी पुरुषों के साथ ताश खेला करती है ।जबकि उक्त महिला प्रहरी ने विक के सहयोगी किरण राई पर यौन शोषण का आरोप लगाया है ।मंत्रालय स्रोत के अनुसार राई का बिना कारण ही मंत्रालय में आना जाना लगा रहता है ।इसी क्रम में उस महिला प्रहरी और राई में घनिष्ठता बढ़ती गई ।इस बात की जानकारी जब मंत्री बिक को हुई तो उन्होंने उन दोनों को अपने कार्यालय में बुलाया और उन्हें समझाया कि ऐसी हरकत सही नहीं है ।इस पर महिला प्रहरी ने अपनी नाराजगी जताई पर मंत्री ने उसे समझाया कि महिला होने के नाते उसे मर्यादा में रहना चाहिए ।
परन्तु उसने कहा कि वो मिडिया में जायेगी और विक को नहीं छोड़ेगी ।हालाँकि मंत्री इसमें दोषीं नहीं है पर स्रोत का मानना है कि उन्हें राई को वहां आने से रोकना चाहिए था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed