सार्क सेटेलाइट में भारत ने दिया नेपाल को हिस्सा
नेपाल द्वारा अन्तरिक्ष में अपने स्याटेलाइट रखने की तैयारी के समय भारत ने ‘सार्क स्याटेलाइट’ उपयोग का अधिकार देने का आश्वासन दिया है ।
४ महिने के बाद भारत द्वारा प्रक्षेपण करने जा रहे सार्क स्याटेलाइट में नेपाल को भी निश्चित स्पेस उपयोग का अधिकार देने का प्रस्ताव भारत ने किया है ।
स्पेस टेक्नोलोजी में मजबूत भारत ने नेपाल के लिए अलग हिस्सा प्रयोग करने का आश्वाशन दिया है । भारत के विदेश मन्त्रालय द्वारा लिखा गया पत्र सूचना तथा सञ्चार मन्त्रालय में आने की जानकारी प्राप्त हुई है । प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने ०७१ साल में काठमाडौं में सार्क शिखर सम्मेलन के समय ‘सार्क स्याटेलाइट’ दक्षिण एशियाली देशों में संयुक्तरुप में प्रयोग करने की घोषणा की थी । इन्डिया स्पेश रिसर्च अर्गनाइनेशन (इसरो) सार्क स्याटेलाइट की तैयारी कर रहा है और यह अपने अंतिम चरण में है ।
भारत ने पत्र में नेपाल को स्याटेलाइट का एक ट्रान्सपोण्डर प्रयोग करने का उल्लेख किया है जो ३६ मेगाहर्ज का है। भारत ने नेपाल से आवश्यक पूर्वाधार बनाने का अनुरोध किया है । विज्ञ इसे एक अच्छे अवसर के रुप में देख रहे हैं


